Thursday, September 1, 2011

प्यार तो करते रहेंगे हम




ना खुशियों का गम है 
ना ही दर्द के आंसू 
सिर्फ है तो तन्हाई 
और आपके साथ बीते हुए लमहे !!

ये शाम की हवाएँ
और डूबते हुए सूरज का रंग 
हमे याद दिलाते है वो पल 
जो हम ने  बिताये थे आपके संग!!

ना आज की परवा है
ना ही कल का सोच 
सिर्फ है तो इस मन में आप
और छुपे हुए उन तीन लफ़्ज़ों की सोच!!

जो बात होटों तक आये
उसे कह ना पाए थे हम
जीलेंगे ये ज़िन्दगी आपके बिना
पर, प्यार तो ज़रूर करते रहेंगे हम!!

1 comment:

  1. wah wah!!!
    wah wah!!!

    hume pata hai ki aap bhi koi majnu se kam nahi....;);)

    -Pooja

    ReplyDelete